HARIDWARUTTARAKHAND

अवैध खनन में छह वाहन सीज

हरिद्वार

पथरी पुलिस ने रानीमाजरा बाण गंगा में छापेमारी कर अवैध खनन में लगे पांच ट्रैक्टर ट्राली और एक डंपर को पकड़ा है। सभी वाहनों को फेरुपुर पुलिस चौकी लाने के बाद सीज किया गया है। पुलिस के अनुसार पथरी क्षेत्र के हर्षीवाला, भोगपुर व बिशनपुर स्थित बाण गंगा में अवैध खनन कर खनन माफिया खनन सामग्री को ठिकाने लगाने में लगे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए अवैध खनन करने में लगे लोगों के पांच ट्रैक्टर ट्राली व एक डंपर को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से खनन माफिया रात के अंधेरे में अवैध खनन करने में लगे थे। फेरुपुर चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेंगी ने बताया अवैध खनन में छह वाहनों को सीज किया गया है।