HARIDWAR

एप्सो ने दी पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार को श्रद्धाजंलि

हरिद्वार।

हरिद्वार के जाने-माने राजनीतिज्ञ पूर्व विधायक स्व. अम्बरीष कुमार के निधन पर एप्सो संगठन ने शोक प्रकट किया है। एप्सो के राष्ट्रीय सदस्य शशिभूषण सक्सेना ने बताया कि हरिद्वार में उनके जैसा जुझारू नेता कोई दूसरा नहीं हुआ। भाई जी के नाम मशहूर अम्बरीष कुमार यदि कोई चुनाव नहीं लड़ते थे तो वह चुनाव फीका-फीका सा लगता था। बी.बी.सी.लंदन ने उनके चुनाव की कवरेज की और प्रसारण किया। उनकी हार में उनकी जीत नजर आती थी। उन्होंने जिसके सिर पर भी हाथ रख दिया उसे चुनाव जीत दिया। राजनीतिक कौशल के धनी अम्बरीष कुमार ने समाजवादी पार्टी से राजेंद्र कुमार बाडी को हरिद्वार से सांसद बनवा दिया। एप्सो के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शशिभूषण सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के समय अम्बरीष कुमार विधायक थे।  उस समय उन्हें पार्लियामेण्ट्री द्वारा चुनकर चीन, कनाडा आदि चार देशों में भ्रमण के लिए भेजा गया था। उनकी स्मरण शक्ति और अपने कार्य क्षेत्र के प्रति ज्ञान विलक्षण गुण था।  व्यक्ति को नाम से पुकारना, उनकी याददाश्त और बात को सशक्त ढंग से रखना जैसे गुणों का उनमें समावेश था। उनकी वाकपटुता का सभी लोग लोहा मानते थे। वह एक तारिफे काबिल नेता रहे जिन्हें भूलाया नहीं जा सकता।