HARIDWARUTTARAKHAND

महिला को प्रतिबंधित 48 नशे के इंजेक्शन के साथ दबोचा

हरिद्वार

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिला नशा तस्कर को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन व हजारों की नगदी बरामद कीे है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने नशे के इंजेक्शन सलेमपुर निवासी युवक से लेकर आने की बात कही है। पुलिस अब नशे के खेल में आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी महिला तस्कर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुन पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला नशे के इंजेक्शन क्षेत्र में सप्लाई कर रही है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला नशा तस्कर को बताये गये स्थल और हुलिये के आधार पर दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 48 नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन और 31 हजार की नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना नाम विमला पत्नी स्व. रमेश चंद निवासी वाल्मिकी बस्ती ज्वालापुर हरिद्वार बताते हुए खुलासा किया कि वह नशे के इंजेक्शन सलेमपुर निवासी युवक से लाने की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस सलेमपुर निवासी युवक की तलाश में जुट गयी है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि महिला नशा तस्कर को 48 नशे के इंजेक्शन व हजारों की नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया है।