मोबाइल शोरूम में आग लगने से लाखों का नुकसान
हरिद्वार
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में तड़के अचानक मोबाइल के शोरूम में आग लगने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर बामुश्किल काबू पाया। घटना में लाखों के मोबाइल के आग की भेंट चढ़ गये। प्रथम दृष्ट्या आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र आर्यनगर स्थित जगदम्बा कम्युनिकेशन नाम के मोबाइल शोरूम में अचानक तड़के आग लग गयी। आग की सूचना लोगों ने शोरूम स्वामी अनुभव को दी गयी। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग की जानकारी दकमल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। बताया जा रहा हैं कि आग की घटना में लाखों के मोबाइल जल कर राख हो गये। लेकिन आग लगने की सही वजह का पता नहीं चल सका है। प्रथम दृष्ट्या आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।

