HARIDWARUTTARAKHAND

गंगा तट पर स्पर्श गंगा सुर उत्सव का आयोजन

हरिद्वार

स्पर्श गंगा कार्यालय में गंगा तट पर स्पर्श गंगा सुर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायन और वादन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मां गंगा के तट पर आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम में छोटे-बड़े प्रतिभागियों ने वाद्य-यंत्रों पर मनमोहक धुन बजा कर सबको मंत्र मुग्ध किया। हर हर गंगे जैसे सुंदर गीत से गंगा की अनकही पीड़ा को अपने स्वरों के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के संयोजक विनोद चमोली ने कहा कि हमारी छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आगे भी करते रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित प्रसिद्ध तबला वादक निखिल घोष ने बच्चों के जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए गुरु के प्रति समर्पण के भाव पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। अवनी सिंह के मधुर गंगा श्लोकों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में सान्वी, साध्या, मुकुंद सिंह, वत्सल शर्मा, प्रथम कश्यप इलाक्षी झा, रक्षित सिंह, रुद्रांश शर्मा, जसविंदर सिंह, मृदुल गुप्ता नंदिनी शर्मा आदि ने प्रतिभाग किया।