HARIDWARUTTARAKHAND

सड़कों व नालियों के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

हरिद्वार

नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर वार्ड नंबर 12 के फ्रेंड्स कॉलोनी की मुख्य सड़क और सुभाष नगर वार्ड नंबर-10 की आंतरिक सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जा रहा है और जो कार्य रह गए हैं उन्हें भी जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाएगा। इस मौके पर राधेश्याम कुशवाहा, अंकुर यादव, पंकज चौहान व विपिन चौहान, अनिल राणा,राम कुमार, संजय राजपूत, कैलाश भंडारी, रितु ठाकुर, रेखा शर्मा, राजेंद्र नेगी, सुजान सिंह बिष्ट, रमेश आदि उपस्थित रहे।