20 लीटर कच्ची शराब के साथ भट्ठी पकड़ी
हरिद्वार
पथरी पुलिस ने गांव भुवापुर में छापेमारी कर बीस लीटर कच्ची शराब के के साथ ही भट्ठी पकड़ी है। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी दीवार कूद कर भाग निकला। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। फेरुपुर चौकी प्रभारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया बीस लीटर कच्ची शराब व भट्टी उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी ओमकार निवासी भुवापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

