HARIDWARUTTARAKHAND

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने लगाई फांसी

हरिद्वार

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी से लटका हुआ शव मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मृतक के पति समेत आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। पति ने घटना को आत्महत्या बताया है। शादी के छः साल होने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही उपजिलाधिकारी करायी जा रही है। सिड़कुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती शाम को सूचना मिली कि शिव विहार कालोनी निकट एचपी पैट्रोल पम्प के पास सलेमपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान संगीता देवी पत्नी मुन्ना कुमार (27) निवासी गोरिया कोठी थाना गोरिया कोठी जनपद सिवान बिहार हाल शिव विहार कालोनी निकट एचपी पैट्रोल पम्प के पास सलेमपुर के रूप में हुई है। घटना के सम्बंध में मृतका के पति ने पत्नी द्वारा सुसाइड करने की जानकारी दी है। चूंकि मृतका के विवाह को छः साल होने पर मामले से उपजिलाधिकारी को अवगत कराया गया। जिस पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामे की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम उनके द्वारा कराया जा रहा है।