छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए
हरिद्वार। डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर की छात्राओं को मार्शल आर्ट वुशु खेल की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी ने आत्मरक्षा और वुशु खेल के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा के उपाय सीखकर अपना मनोबल बढ़ाना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि आज के युग में छात्राओं को आत्मरक्षा के सभी तरीके सीखने चाहिए और खेलों में छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक दीपक मिश्रा, प्रवीण त्यागी, डॉ. सरीन कुमार, राजेश्वरी बहुगुणा, अशोक कुमार, जमशेद अली, श्रवण कुमार, निधि शर्मा, प्रियंका शर्मा, जागृति त्रिपाठी, राजीव कुमार कौशिक, सुषमा शर्मा, नीरज कुमार आदि शामिल रहे।
