रोड़ीबेल वाला से हटाया अतिक्रमण
हरिद्वार। रोड़ीबेल वाला से नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया। इससे दो दिन पहले एसडीएम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की थी। लोगों ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया था। जिस पर शनिवार को कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के बाद डीएम के निर्देश पर पांच टीम का गठन किया गया था, जो दोबारा होने वाले अतिक्रमण पर नजर रखने के साथ ही कार्रवाई करेगी। शनिवार दोपहर निगम की टीम जेसीबी के साथ पहुंची और अवैध रूप से बनी कच्ची दुकानें, झुग्गी झोपड़ियों को तोड़ा।
