ऋषिकुल संस्कृत महाविद्यालय के छात्र प्रतियोगिता में नंगे पैर दौड़े
हरिद्वार
जिला प्रशासन के अधीन ऋषिकुल विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय के छात्र क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिना जूते के नंगे पैर दौड़ने को मजबूर हैं। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में गुरुवार से आयोजित की जा रही अंतर महाविद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में ऋषिकुल विद्यापीठ के छात्र नंगे पैर दौड़ कर प्रथम स्थान भी प्राप्त कर रहे हैं। ऋषिकुल विद्यापीठ के छात्र यश नैलवाल ने विवि में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के 1500 और 400 मीटर दौड़ में नंगे पैर दौड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

