प्रबल त्रिपाठी ने किया हरिद्वार का नाम रोशन
हरिद्वार
हरिद्वार के प्रबल त्रिपाठी ने हरिद्वार का नाम रोशन किया है। पेट्रोल यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रबल त्रिपाठी का नाम इस वर्ष सिल्वर मेडल के लिए चयनित किया गया है। प्रबल त्रिपाठी पूर्वांचल समाज से ताल्लुक रखते हैं। शुक्रवार को पूर्वांचल समाज के वीके त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे विद्यार्थी प्रबल त्रिपाठी को इस वर्ष का सिल्वर मेडल के लिए चयनित किया गया है। प्रबल बीटेक के विद्यार्थी थे यह उनका फाइनल वर्ष है। प्रबल ने शिवडेल स्कूल हरिद्वार से हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। जिसके बाद पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय देहरादून में इनका चयन बीटेक के लिए हुआ। वहीं प्रबल त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, बड़ी बहनें और गुरुजनों को दिया है।

