कामगारों के समर्थन में किसानों ने फूंका सरकार का पुतला
हरिद्वार
बहादराबाद टोल प्लाजा पर किसानों ने सिडकुल की एक कंपनी से निकाले गए। कर्मचारियों को कंपनी के बाहर धरने से बल पूर्वक उठाने पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। सीओ बिजेन्द्र दत्त डोभाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है। भाकियू जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि चार वर्ष पूर्व निकाले गए कर्मचारियों के समर्थन में व शासन प्रशासन द्वारा आंदोलनरत कर्मचारियों को धरनास्थल से जबरदस्ती उठाकर जेल भेजे जाने का किसान विरोध करते है। पुलिस ने बीमार महिलाएं व बच्चों पर भी रहम नहीं किया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर कंपनी के बाहर अपने हक को धरना स्थल पर बैठे। कर्मचारियों को जबरन उठा कर जेल भेज दिया गया। ऐसा लगता है कि सरकार केवल पूंजीपति व उद्योगपतियों के लिए ही बन कर रह गयी है। गरीबों का कोई नही है। इस दौरान संजय चौधरी, सुक्रमपाल, विनय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, सौरभ कुमार, मधुसूधन नेगी, आदि किसान उपस्थित रहे।

