HARIDWARUTTARAKHAND

एएसआई बने पुलिसकर्मियों का एसएसपी ने बढ़ाया हौंसला

हरिद्वार

प्रमोशन पाकर एएसआई बने पुलिसकर्मियों के कंधे पर सितारे लगाकर एसएसपी अजय सिंह ने सभी का हौंसला बढ़ाया। एसएसपी ने नई जिम्मेदारी के साथ आमजन की सेवा में जुट जाने की बात कही। जिला पुलिस कार्यालय में शुक्रवार सुबह एसएसपी अजय सिंह ने प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल से एएसआई बने पुलिसकर्मियों के कंधों पर सितारे लगाए। इस दौरान एसएसपी ने कि कि विभाग में उनका ओहदा ही नहीं बढ़ा है बल्कि जिम्मेदारियां भी कई गुना अधिक हो गई है। कहा कि उनके लंबे अनुभव का लाभ केवल विभाग को ही नहीं मिलेगा बल्कि आमजन को भी इसका फायदा मिलना चाहिए। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक-क्राइम रेखा यादव, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान, सीओ श्यामपुर हेमेंद्र सिंह नेगी, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल मौजूद रहे।