UTTARAKHAND

सामूहिक सरल विवाह आयोजित करेगी भारत विकास परिषद

रुद्रपुर

भारत विकास परिषद की सितारगंज इकाई सामूहिक सरल विवाह कार्यक्रम आयोजित करेगी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भारतीय संस्कृति व देशप्रेम से ओतप्रोत समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त को करवाने का निर्णय लिया गया। देश की सभ्यता व देश की सम्पूर्ण जानकारी से संबंधित भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन 27 अगस्त को करवाने का निर्णय लिया गया। परिषद के अध्यक्ष सुरेश जैन ने बताया कि परिषद द्वारा प्रथम बार सरल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 2 अक्टूबर को होगा इसमें 11 निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु किया जायेगा। यहां अजीत सिंह जोशन, नरेश कंसल, महेश मित्तल, पवन बड़सीवाल, अमित गोयल, शिवपाल चौहान, सुरेश जैन, अनन्त प्रकाश शुक्ला, राजू हरियाणवी, राकेश त्यागी, मनीष मित्तल, मोहन कुमार मौजूद रहे।