UTTARAKHAND

खटीमा से कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

रुद्रपुर

खटीमा में कांग्रेस की तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अमाऊ स्थित पारीन बैंकट हॉल से हुआ जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जुटी। लोग हाथो में तिरंगा लहराते हुए पैदल और दोपहिया वाहन से मुख्य चौक से होते हुए सितारगंज रोड से पहेनिया चौराहे तक पहोचे। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक एवं नेता उप प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,पूर्व सांसद महेंद्र पाल और नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा,विधायक आदेश चौहान ने किया। मुख्य चौक के पास स्थित यात्रा रोक कांग्रेसियों ने शहीदों को नमन किया। भुवन कापड़ी ने कहा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा 9 अगस्त अंग्रेजो भारत छोड़ो की यादगार तिथि के दिन पूरे भारत में शुरू हो रही है ।यह 15 अगस्त तक चलेगी ,उधम सिंह नगर में इस यात्रा की शुरुवात खटीमा से की गई है आगे नानकमत्ता विधायक के नेतृत्व में यात्रा आगे बड़ेगी। यात्रा 75 किलोमीटर की यात्रा है।यात्रा का उद्देश्य लोगों को हिन्दू,मुस्लिम ,सिक्ख ,ईसाई आपस में सब भाई भाई संदेश देना है। जो ताकते भारत को जाती,धर्म,ऊंच नीच,अमीरी गरीबी के नाम पर बाटने का प्रयास कर रहे ये यात्रा उन सभी को ये संदेश देना है कि हम सभी एक है।