चीला पार्क सफारी में बढ़ने लगी विदेशी पर्यटकों की संख्या
हरिद्वार
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क स्थित चीला रेंज विदेशी पर्यटकों से भी गुलजार होने लगा है। इस बार 15 से 30 नवंबर तक 67 विदेशी पर्यटक सफारी करने पहंचे। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा मात्र तीन रहा था। कोरोना संक्रमण के दौरान कम पर्यटक पार्क पहुंचे। चीला रेंज के डिप्टी रेंजर विनोद शुक्ला ने बताया कि इस बार तीस नवंबर तक जहां 67 विदेशी आए हैं। वहीं भारतीय पर्यटकों की संख्या 1425 रही। जबकि इन पंद्रह दिनों में 356050 कुल राजस्व की प्राप्ति भी हुई।

