UTTARAKHAND

आप के शिविर में बने 300 से अधिक लोगों के गारंटी कार्ड

नैनीताल

आम आदमी पार्टी की नगर इकाई द्वारा वार्ड दर वार्ड अभियान चलाकार अरविंद केजरीवाल बिजली गारंटी कार्ड योजना कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसमें आम जनता को गारंटी कार्ड मुहैया कराए जा रहे हैं। शनिवार को मल्लीताल राम सेवक सभा में शिविर लगाया गया। जिसमें 300 से अधिक लोगों का गारंटी कार्ड बनाया गया। इसके अलावा मनूरा, गांजा, बेतालघाट में भी कैंप लगाकर गारंटी कार्ड बनाए गए। इस दौरान लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दिए जाने का वादा किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, विनोद कुमार, नवीन उप्रेती, विजय साह, हीरा कुमार, गंगा बिष्ट, असीम बख्श आदि रहे।