नेता प्रतिपक्ष से शिष्टाचार भेंट
विकासनगर
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नव नियुक्त नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से पछुवादून जिलाध्यक्ष ने शिष्टाचार भेंट कर अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी मुहैया कराई। जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए प्रीतम सिंह ने पार्टी संगठन को मजबूती दी, जबकि अब सदन के अंदर कांग्रेस की आवाज को बुलंद कर अन्य विधायकों की अगुवाई करेंगे। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया।

