HARIDWARUTTARAKHAND

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने फिल्म ‘‘भारत के अग्निवीर’’ का पोस्टर किया रिलीज

हरिद्वार

भारत सरकार द्वारा सेना में युवाओं की भागीदारी और अधिक बढ़ाये जाने के तहत अग्निवीर योजना को लॉन्च किया गया जिसके तहत हजारों युवाओं को सेना में कम से कम 4 वर्ष सेवा करने का मौका मिल सकेगा। जिससे प्रेरणा लेते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविन्द्र पूरी के फिल्म प्रोडक्शन हाउस महंत रविन्द्र पूरी क्रिएशन द्वारा ‘‘भारत के अग्निवीर’’ फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। जिसका आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा हरिद्वार के एक होटल में पोस्टर रिलीज किया गया। सोमवार को हरिद्वार के होटल में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना अग्निवीर पर आधारित फिल्म ‘‘भारत के अग्निवीर’’ का पोस्टर रिलीज किया गया। पोस्टर रिलीज करने के अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि जब भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए अग्निवीर योजना को लाया गया था उस समय कुछ विपक्षियों द्वारा इसका विरोध किया गया परन्तु भारत का युवा उनके भड़काए में नही आया और आज लाखों की संख्या में युवा इस योजना के तहत भर्ती में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के रविंद्र पुरी द्वारा बनाये जाने वाली फिल्म भारत के अग्निवीर बचे कुचे विरोध को भी खत्म कर देगी। वहीं फिल्म के निर्माता महंत रविंद्र पूरी ने बताया कि फिल्म में युवाओं को भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना अग्निवीर के विषय में बताया जाएगा। इस फिल्म के माध्यम से अग्निवीर योजना के विरोधियों को योजना के विषय मे बताया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि चार साल की सेवा के बाद अग्निवीर किस तरह से देश की सेवा कर सकेंगे।