HARIDWARUTTARAKHAND

अपहरण के खुलासे पर पुलिस को सामाजिक संगठनों ने दी सलामी

हरिद्वार

ज्वालापुर क्षेत्र से आठ माह के शिवांग के अपरहण के मामले का खुलासा कर बच्चे को बरामद करने पर पुलिस की हर तरफ तारीफ हो रही है। सोमवार को सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुरानी सब्जी मंडी चौक के प्रांगण में पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा के संयोजन में पुलिस प्रशासन की प्रशंसा करते हुए पुलिस को सलामी दी। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि एसएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बेहतरीन काम किया। इस प्रशंसनीय कार्य से आम जनता द्वारा पुलिस विभाग के प्रति एक नया विश्वास कायम हुआ है। इस दौरान व्यापारी नेता राजेश खुराना, सुंदरलाल राजपूत, रवि कुमार सब्बरवाल, कुलदीप खन्ना, दिनेश कोठियाल, राधेश्याम रतूड़ी, सोमराज शर्मा, प्रदीप कुमार, कुंवर सिंह मंडवाल, तारकेश्वर प्रसाद, राजेंद्र पाल, मनोज कुमार, ओमप्रकाश भाटिया, मनीष शर्मा आदि शामिल रहे।