HARIDWARUTTARAKHAND

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, दो पर केस

हरिद्वार

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में रानीपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि उसके पति की आरोपी कृष्ण कुमार और राहुल से दोस्ती थी। आरोप है कि बीते माह तीन तारीख को उसके पति की गैर मौजूदगी में दोनों उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उसके साथ छेड़छाड़ की, शोर मचा देने पर दोनो मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कृष्ण कुमार निवासी उवार जिला भरतपुर राजस्थान एवं राहुल निवासी चिडादा जिला झुंझनु राजस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।