HARIDWARUTTARAKHAND

हरकी पैड़ी क्षेत्र में कार दौड़ाने का वीडियो वायरल

हरिद्वार

हरकी पैड़ी घंटाघर क्षेत्र में कार दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हरकी पैड़ी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का वाहन लेकर प्रवेश करना प्रतिबंधित है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्रीगंगा सभा ने पुलिस को संबंधित वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने को शिकायत पत्र दिया है। सोमवार को दिन भर सोशल मीडिया पर हरकी पैड़ी क्षेत्र में कार चलाने का वीडियो वायरल होता रहा। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह वायरल वीडियो कब का है। वायरल वीडियो के विषय में और वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर पता करने के लिए सीसीआर टावर से वीडियो प्राप्त कर जानकारी जुटाने की मांग श्री गंगा सभा ने पुलिस से की है। शिकायत पत्र मिलने के बाद पुलिस वायरल वीडियो की जानकारी जुटाने में लग गई है।