राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विषय को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के महानिदेशक प्रो एससी धमीजा, निदेशक डॉ जयलक्ष्मी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के बारे में विस्तार से बताया। संस्थान के डीन एकेडमिक डॉ राहुल मोर्य ने छात्र-छात्राओं को स्पेशल लेक्चर के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शैक्षिक प्रणाली के आधार पर पाठ्यक्रम को विभाजित किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए केन्द्र तथा राज्य सरकार के निवेश का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि नई शिक्षा नीति 4 फार्मूलों पर आधारित है। पहला फांउडेशन स्टेज, दूसरा प्रीपेटरी स्टेज, तीसरा मिडिल स्टेज एवं चौथा सेकेण्डरी स्टेज। नई शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा को जोड़ना है। इस अवसर पर दिप्ती, विरेन्द्र नाथ राय, अंजुम सिद्दीकी, ऋतिका, उमेश, उमिषा, वर्षा वर्मा, अभिलाषा, आशीष कुमार, कृति चुग, शादाब आदि उपस्थित रहे।

