HARIDWARUTTARAKHAND

आज से होगी अतिक्रमण पर कार्रवाई  

हरिद्वार

हरिद्वार में शिवमूर्ति चौक से भीमगोड़ा बैरियर तक अतिक्रमण पर प्रशासन अब मंगलवार को कार्रवाई करेगा। कार्रवाई के दौरान दुकानों के आगे, नालों पर और सड़क पर पसरे स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जाएगा। रविवार को लोनिवि ने सोमवार से अतिक्रमण को हटाने को लेकर कार्रवाई की मुनादी भी कराई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से प्रशासन ने अपनी कार्रवाई को सोमवार के स्थान पर मंगलवार को शुरू करने की बात कही है। वहीं, अतिक्रमण की कार्रवाई से पहले ही शिवमूर्ति चौक के निकट लोगों ने नाले के ऊपर से अतिक्रमण को हटाना शुरू भी कर दिया।