HARIDWARUTTARAKHAND

25 हजार का फरार इनामी चाकू के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार

सिडकुल पुलिस ने सोमवार की शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है, जोकि कोतवाली रानीपुर का फरार 25 हजार का इनामी निकला। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती शाम को पुुुुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने रावली महदूद से एक संदिग्ध को दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया। पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम रवि उर्फ सिंकदर पुत्र मुन्नी निवासी रावली महदूद सिडकुल हाल भगत सिंह के समीप रेलवे लाइन झुग्गी झोपड़ी ज्वालापुर बताते हुए खुलासा कि वह पूर्व में रानीपुर पुलिस ने उसको स्कूल में चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने जब कोतवाली रानीपुर पुलिस से सम्पर्क साध कर मामले की जानकारी ली गयी तो मालूम चला कि उक्त आरोपी फरार 25 हजार का इनामी है। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने उक्त आरोपी को 05 अप्रैल 22 की रात को भेल सेक्टर-3 स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर 33 की रसोईघर का ताला तोड़ कर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। जोकि जमानत पर बाहर आ गया था। लेकिन न्यायालय से जारी वांरट को नजरअंदाज करते हुए फरार चल रहा था। जिसपर न्यायालय के ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (