HARIDWAR

काशी वन बने गौतमबुद्ध नगर के जिला संयोजक

हरिद्वार। अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने काशीवन को जनपद गौतम बुद्ध नगर का जिला संयोजक मनोनीत किया है। अखिल भारतीय सनातन परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि गोविन्द शिव मन्दिर मलकपुर गौतम बुद्धनगर से काशी वन को जनपद-गौतम बुद्ध नगर के जिला-संयोजक पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए सनातन परिषद कार्य कर रही है पूरे देश भर में सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करते हुए और संरक्षण के लिए अखिल भारतीय सनातन परिषद का गठन किया गया है।