युवा महोत्सव के प्रतिभागी छात्रों को किया सम्मानित
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय बहादराबाद में एसएमजेएन पीजी कॉलेज की मेजबानी में आयोजित हुए जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के छात्र प्रियांश झा, प्रिया प्रजापति, ओम शर्मा, सूर्यांश जैन, प्रणव कौशिक, गौरव बंसल, प्रिंस कुमार, तृप्ति सेहल, स्वीटी मिश्रा, आमिर खान, अंजली, आंचल, ईशिका भारद्वाज, मानसी आहूजा, मनीषा अग्रवाल, नवीशा अग्रवाल, उर्वशी, छाया कश्यप, तमन्ना सैनी, खुशी ठाकुर, खुशबू जैन, अंशिका, काजल कश्यप, मेघा शर्मा, सोनाली रावत, रूपाली ठाकुर, आयुषी यादव, भव्या जोशी, रेशमा नेगी, काजोल रौतेला, दीपांशु धीमान, विपिन पंवार, ममता मौर्या, ममता कुमारी, आकांक्षा भारद्वाज, सिमरन, आर्यन बक्शी, अर्शिका वर्मा, अनन्या भटनागर, प्रियंका पेवल को चिपको आन्दोलन, आर्मी नाटिका आदि में प्रतिभाग करने पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा व अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी ने नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
