सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा का शताब्दी समारोह शुरू
हरिद्वार। श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा पंजाब नई दिल्ली का शताब्दी वर्ष गुरुवार से सप्तऋषि आश्रम में श्री अष्टोत्तरी शतचंडी पाठ एवं महायज्ञ के साथ शुरू हुआ। चार दिवसीय इस समारोह का समापन 30 अप्रैल होगा। यह जानकारी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. देशबंधु ने दी। इस मौके पर इंद्र मोहन गोस्वामी, सतपाल ब्रह्मचारी, गुरदीप शर्मा, डॉ. नंदकिशोर, डॉ. भारती बंधु, लक्ष्मी सिंह, सुरेश चंद्र गुप्ता, सुभाष शर्मा, अरुण शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सुनील दत्त पांडेय, मनोज खन्ना, गोपाल जोशी आदि शामिल रहे।
