यूसी जैन की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों का धरना
हरिद्वार
उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व महासचिव वरूण बालियान के नेतृत्व में मंगलवार को कोतवाली ज्वालापुर के बाहर उद्योगपति यूसी जैन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए वरुण बालियान ने कहा कि जिस प्रकार यूसी जैन और उनके स्कूल के प्राधानाचार्य पर उन्हीं के स्कूल की एक शिक्षिका द्वारा इतने गंभीर आरोप लगाये हैं और मुकदमा दर्ज होने पर भी उक्त दोनो व्यक्तियो की गिरफ्तारी नहीं की गई। कहा कि जैन के भाजपा और संघ से नजदीकियों के कारण पुलिस अधिकारी दबाव में हैं और सरकार के इशारे पर मुकदमे को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर और सोम त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देती है और एक तरफ बेटियों का शोषण करने वालों को संरक्षण देती है। पुलिस को सरकार के दबाव मे नहीं बल्कि पारदर्शिता से इस मामले मे काम करना चाहिए। यदि पीड़ित शिक्षिका को न्याय नही मिला तो आंदोलन तेज किया जायेगा। पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी और हाजी इरफान अंसारी ने कहा कि यदि पुलिस सरकार के चहेतों को इस प्रकार खुला संरक्षण देगी तो आम जनता का विश्वास पुलिस से कम होगा। पुलिस ने अभी तक दोनो अभियुक्तों को जांच के लिए थाने तक में नहीं बुलाया। इससे साफ है पुलिस सरकार के दबाव मे अपराधियो को बचाना चाह रही है। धरने को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेलूराम प्रधान, मुकर्रम अंसारी, अमन गर्ग, सुनील कुमार, युवा कांग्रेस महासचिव महबूब आलम, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, नीतू बिष्ट, नाहिद कुरैशी, सुमित त्यागी ने संबोधित किया व संचालन अंकित चौहान द्वारा किया गया। धरनास्थल पर हरजीत सिंह, प्रदीप जगजीतपुर, वसीम सलमानी, कादिर अंसारी, फरमान, अनिल चौहान, चंद्रशेखर चौधरी, इमरान, आमिर, नवाज, आयुश सैनी, अथर अंसारी, पुनीत कुमार, रजत सोलंकी, नावेज अंसारी, दिव्यांश अग्रवाल, लाली, भूपेंद्र वशिष्ठ, अंकित चौधरी, सचिन कुमार, सुनील चौधरी आदी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

