बहादराबाद में हिस्ट्रीशीटर चरस के साथ गिरफ्तार
हरिद्वार
बहादराबाद पुलिस ने सोमवार की शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर को भारी मात्र में चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में मुख्यमंत्री के ड्रग्स मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए बहादराबाद पुलिस लगातार ग्राउण्ड जीरो पर काम कर रही। पुलिस इसी अभियान के तहत बीती शाम को क्षेत्र से एक संदिग्ध को भारी मात्र में चरस के साथ दबोचा है। जिसको थाने लाकर पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम अफजाल पुत्र जहीर निवासी बढेरी राजपूतान बहादराबाद बताया है, जोकि क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर निकला। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से 199-64 ग्राम चरस बरामद की है। हिस्ट्रीशीटर पर बहादराबाद थाने में विभिन्न धाराओं में छह मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

