HARIDWARUTTARAKHAND

पच्चीस हजार के इनामी को चाकू सहित दबोचा

हरिद्वार

थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी रवि उर्फ सिकन्दर निवासी रावली महदूद हाल निवासी भगत सिंह चौक रेलवे लाईन के पास झुग्गी झोंपड़ी रानीपुर कोतवाली में दर्ज चोरी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ पच्चीस हजार का इनाम भी घोषित किया था। चाकू बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई शहजाद अली व कांस्टेबल गजेंद्र शामिल रहे।