HARIDWARUTTARAKHAND

विधायक ने किया उद्घाटन

हरिद्वार

बिजली, पानी, सड़क, रोजगार, शिक्षा की समस्या के कारण विकास नहीं हो रहा। गांव के मुख्य प्रवेश पर द्वा बिजली, पानी, सड़क,…
जन कल्याण सेवा समिति कार्यालय का हुआ उद्घाटन
हरिद्वार। ग्राम मुजाहिदपुर सतीवाल में जन कल्याण सेवा समिति कार्यालय का उद्घाटन विधायक रवि बहादुर ने किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा। समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी। ज्वालापुर विधानसभा में बहुत परेशानियां हैं। क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क, रोजगार, शिक्षा की समस्या के कारण विकास नहीं हो रहा। गांव के मुख्य प्रवेश पर द्वार बनाए जाएं। जितने भी चौक हैं उनका सौंदर्यीकरण होना चाहिए। विधायक रवि बहादुर ने कहा कि समिति द्वारा जनहित के कार्य होने चाहिए। जो भी समस्या परेशानी हो विधायक कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर फरीद प्रधान, प्रधान साहिबा, आदेश कटारिया, हारून प्रधान, पवन कुमार, पंकज कुमार, संदीप, इमरान, डॉ. नाथीराम, मेहरबान, हाफिज इस्लाम, सन्नी कुमार, विनीत, नौशाद, समय सिंह, दीपचंद, मनीष गुप्ता, जगपाल आदि उपस्थित थे।