सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता
हरिद्वार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के संरक्षण में भल्ला स्टेडियम में आयोजित सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला बार संघ और प्रदेश व्यापार मंडल के बीच खेले गए पहले मैच में बार एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन का स्कोर बनाया। जिसमें मृत्युंजय शानदार बल्लेबाजी करते हुएउ 52 गेंदों पर 124 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में प्रदेश व्यापार मंडल की टीम 5 विकेट पर 106 रन ही बना सकी। मैच में नाबाद 124 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले मृत्युंजय को उनके बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
श्री गंगा सभा और शहर व्यापार मंडल के बीच खेले गए दूसरे मैच में टॉस जीतकर व्यापार मंडल ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। आयुष की शानदार 53 रन की पारी की बदौत श्री गंगा सभा ने 114 रन बनाए। जवाब में शहर व्यापार मंडल की टीम ने 115 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। शहर व्यापार मण्डल की ओर से शानदार 73 नाबाद रन की पारी खेलने वाले सचिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में कमेंट्री और स्कोरर की जिम्मेदारी तन्मय जोशी ने निभायी। प्रतियोगिता के संरक्षक मुख्य अतिथी वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का शुभारंभ किया।

