HARIDWARUTTARAKHAND

बाइक व दो लाख की खातिर मां-बेटी को घर से निकाला

हरिद्वार

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक विवाहिता की तहरीर पर दहेज में बाइक और दो लाख की डिमांड को लेकर पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न करने तथा मारपीट कर बच्ची समेत घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाते हुुुुुुुुुुुुुुुुए शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता शिखा पत्नी चेतन पुत्री हुकुम सिंह निवासी गली नंबर 11 न्यू सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार ने तहरीर देते हुए पति, ससुर, जेठ और जेठानी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता ने तहरीर में कहा हैं कि उसका विवाह 03 जुलाई 21 को चेतन पुत्र अशोक कुमार निवासी फरीदपुर निजाम कोतवाली देहात बिजनौर यूपी से हुआ था। उसके पिता ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था। आरोप है कि उसके पति चेतन, ससुर अशोक कुमार, जेठ नकुल और जेठानी मोनिका देहत से खुश नहीं थे और उसको कम दहेज लाने का ताना देकर परेशान करते थे। जिनके द्वारा दहेज में मोटरसाईकिल और दो लाख नगदी की डिमांड करने लगे। जिनको उसने अपनी पिता की माली हालत के सम्बंध में समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने और अपनी डिमांड को लेकर मारपीट करते हुए उत्पीड़न करने लगे। इसी दौरान उसने 25 जुलाई 22 को एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन उसके बावजूद भी उनकी दहेज को लेकर डिमांड बंद नहीं हुई। आरोप है कि 22 अगस्त 22 को ससुरालियों ने मोटर साईकिल और दो लाख की डिमांड को लेकर देर रात मारपीट कर बच्ची समेत घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और मामले की जानकारी पिता को दी। उसके भाई व रिश्तेदार 24 अगस्त 22 को उसके ससुराल पहुंचे और उसके ससुरालियों को काफी समझाने का प्रयास किया। आरोप है उसके ससुरालियों ने उसके मायके वालों को बेइज्जत कर वहां से भगा दिया। तहरीर में कहा गया हैं कि 29 अगस्त 22 को जब वह सरकारी अस्पताल ज्वालापुर से दवा लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि जब वह चोरगली के पुलिया पर पहुंची, तभी उसके पति चेतन और ससुर अशोक कुमार ने उसको रोक लिया और दहेज की मांग को लेकर दबाव डालने लगे। उसके समझाने पर उन्होंने के साथ मारपीट की। जिसके शोर मचाने पर कुछ लोगों ने उसको बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत ससुरालियों के चार सदस्यों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।