कनखल से स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार
कनखल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र से सूचना पर एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 340 ग्राम स्मैक और एक हजार की नगदी बरामद की है। पुलिस तस्कर को लेकर थाने पहुंची। जहां पर पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम सुन्दर लाल उर्फ राजू उर्फ झुंगी पुत्र अतरू सिंह निवासी ग्राम नसीपुर कला पथरी हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

