HARIDWAR

चाचा-भतीजे की मारपीट में सडक़ पर लगा जाम

रुडक़ी।

रंजिश को लेकर चाचा भतीजे में मारपीट हो गई। मौके पर दोनों पक्षों के लोग भी आ गए। इस दौरान जमकर ईंट और लात घूंसे चले। मारपीट में भतीजे समेत दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक का सिर भी फूट गया। इस बीच सडक़ पर भी जाम के हालात पैदा हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। सिविल लाइंस में चाचा भतीजे का आवास है। दोनों में रंजिश चली आ रही है। भतीजे के अनुसार चाचा ने अवैध निर्माण कार्य कराया। जिसकी उन्होंने शिकायत की थी। शिकायत पर संबंधित विभाग ने निर्माण को बंद करा दिया था। जिसके बाद से चाचा रंजिश रखता था। आरोप है कि रात के वक्त चाचा ने खुद अपनी कार का शीशा तोड़ा और उन पर बेवजह आरोप लगा दिया। इस बात को लेकर मंगलवार सुबह दोनों पक्षों में विवाद हो गया। चाचा भतीजे आमने-सामने आ गए। शोर-शराबा होने पर दोनों पक्षों के लोग भी आपस में भिड़ पड़े। इस बीच जमकर ईंट और लात घूंसे चले। जिसमें भतीजे समेत दो लोग घायल हो गए। शोर-शराबा होने पर भीड़ इक_ा हुई तो सडक़ पर भी जाम के हालात पैदा हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझा-बुझाकर मौके पर मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।