HARIDWAR

कोतवाली नगर से तीन शराब तस्कर गिरफ्तार 

 

हरिद्वार,

कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार की शाम क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से तीन शराब तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्र में देशी शराब के पव्वे बरामद किये है। पुुुुुुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनमें सोनू पुत्र कमल निवासी झुग्गी झोपड़ी दीनदयाल पार्किंग हरिद्वार से देशी शराब के 30 पव्वे, रोशन ऊर्फ बाटला पुत्र विजय निवासी गुरुदेव वाली गली ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार से देशी शराब के 24 पव्वे और खेमराज पुत्र आशु राम निवासी थाना गोगूडा तहसील गोगूडा जिला उदयपुर राजस्थान हाल निवासी रानी गली भूपतवाला हरिद्वार से देशी शराब 32 पव्वे बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।