प्रशासन और नगर पालिका के बीच खेला गया मैत्री मैच
हरिद्वार,
। नववर्ष आगमन के स्वागत में रानीपुर भेल स्थित डीपीएस कॉलेज में शनिवार को डीएम ईलेवन वर्सेज टीम नगर पालिका शिवालिक नगर के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा आदि ने शानदार क्रिकेट का प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि खेलों से स्वस्थ मनोरंजन होने के साथ ही जीवन में एक नये उत्साह का संचार भी होता है। इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। इस मौके पर उन्होंने मेमोरियल ट्राफी भी प्रदान की। डीएम ईलेवन टीम में जिलाधिकारी, एसएसपी, मुख्य विकास अधिकारी सहित एडीएम पीएल शाह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सिटी मनोज ठाकुर आदि शामिल रहे। टीम नगर पालिका शिवालिक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष सहित डीपीएस प्रिंसपल अनुपम जग्गा, परविंद्र, कमल चमोली, रविशंकर, राजेश भल्ला, पंकज चौहान, समीर गुप्ता, धमेन्द्र विश्नोई, कैलाश भंडारी, अशोक शर्मा, वेदांत चौहान आदि शामिल थे। एम्पायर की भूमिका राजीव शर्मा एवं अभिषेक ने तथा कंमेंट्रेटर की भूमिका रेडक्रॉस सचिव नरेश चौधरी ने रोचक क्रिकेट की कमेंट्री प्रस्तुत करके निभाई। इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

