HARIDWAR

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखमा पहुंचे शांतिकुंज 

 

हरिद्वार,

। छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा शनिवार को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे। शांतिकुंज व्यवस्थापक महेन्द्र शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। श्री लखमा सन् 1926 से सतत प्रज्वलित सिद्ध अखण्ड दीपक का दर्शन राज्य के विकास एवं प्रगति की प्रार्थना की। श्री लखमा युग ऋषिद्वय की पावन समाधि पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने शांतिकुंज की विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान शांतिकुंज में रहकर समाजोत्थान में जुटे छत्तीसगढ़वासियों की पीठ थपथपाई और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री श्री लखमा देवसंस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे और प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्डया से भेंट की। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ. पण्डया ने श्री लखमा जी को विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। साथ ही केबिनेट मंत्री ने विवि में युवाओं के विकास में चलाये जा रहे विभिन्न प्रकल्पों का अध्ययन किया। प्रज्ञेश्वर महादेव का दर्शन कर पूजा अर्चना की।