TRENDING NEWSUTTARAKHAND

डूबे व्यक्ति का शव 30 फीट गहरी नदी से बरामद

देहरादून

थाना मोरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया था की दो व्यक्ति खाई में गिर गये। जिनके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम कि आवश्यकता है। इस अवसर पर सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी आशिक अली के हमराह डीप डाइविंग इक्विपमेंट सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहरी खाई में उतरकर एक व्यक्ति को खाई से सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। इस अवसर पर घायल व्यक्ति से पता चला कि उसका एक और साथी नीचे गिरा है। वह दोनों व्यक्ति रात्रि में पहाड़ से नीचे खाई में गिर गये थे। टीम के सदस्यों ने बताया कि उक्त सूचना पर दूसरे व्यक्ति की भी सर्चिंग नदी में की गयी, परन्तु रात्रि होने के कारण उक्त व्यक्ति का कुछ पता नहीं चल पाया। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार तीन दिवस से अलग-अलग स्थानो पर गहन सर्चिंग कि गयी। विगत दिनों की गहन सर्चिंग के उपरान्त आज डूबे व्यक्ति के शव को 30 फिट गहरी नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। सदस्यों ने बताया कि मृतक का नाम चैन सिंह उम 32 पुत्र खजान सिंह ग्राम त्रिखली, बड़कोट जिला उत्तरकाशी है।