कर्मचारी संघ स्व. शिवनारायण सिंह की याद में किया वृक्षारोपण
हरिद्वार
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष एवं आयुर्वेद विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के जिला सचिव स्व. शिवनारायण सिंह की याद में 10 पेड़ ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय, विश्वविद्यालय की रुद्राक्ष वाटिका में लगाये गए। जिसमें आम, अमरूद, कटहल, आडू, जामुन इत्यादि के पेड़ थे। जिन्हें सभी कर्मचारियों ने मिलकर उनको याद करते हुए लगाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष केएन भट्ट, समीर पांडे उपाध्यक्ष अनिल नेगी एवं उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा कि शिवनारायण सिंह आयुर्वेद में उत्तराखंड के चाणक्य के नाम से जाने जाते थे। किसी भी कर्मचारी को परेशानी हो या कर्मचारियों के लिये लड़ना हो तो सबसे आगे होते थे, उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं की जा सकती है, उनका एक सपना था कि ऋषिकुल एवं गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय के कर्मचारियों का डीडीओ कोड बहाल हो संगठन उस लड़ाई को अंजाम तक पहुचायेगा। यही उनको हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला मंत्री राकेश भंवर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर, प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, संयुक्त सचिव मोहित मनोचा ने कहा कि वृक्षारोपन कर हम शिवनारायण को याद करने के साथ पर्यावरण का संदेश भी दे रहे हैं। उन्हें इस तरह के सामाजिक कार्य करने में खुशी मिलती थी और उन पेड़ो को देख कर उनकी याद हमेशा हमारे दिल में बनी रहेगी। वृक्षारोपन करने में समीर पांडेय, केएन भट्ट, अनिल नेगी, मोहित मनोचा, दिनेश लखेड़ा, प्रमोद पांडेय, छत्रपाल सिंह, पप्पू, कल्लू, कमल इत्यादि शामिल रहे।

