CRIMEHARIDWARUTTARAKHAND

कनखल क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार

हरिद्वार

कनखल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बुलेट सवार वाहन चोर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने दोपाहिया वाहन बरामद किये हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंिेधत धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कनखल एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि बीती शाम पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान संदिग्ध बुलट सवार को रोका गया। जिससे पुलिस ने बुलेट के कागजात दिखाने के लिए बोला। लेकिन संदिग्ध कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस संदिग्ध को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने अपना नाम कृष्णा भारद्वाज पुत्र विजय भारद्वाज निवासी निकुंज विहार लाल मन्दिर ज्वालापुर बताते हुए खुलासा किया कि बुलट चोरी की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से एक ओर चोरी की बाइक बरामद की है। जिसको आरोपी ने लक्सर क्षेत्र से चोरी करना बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।