हरिद्वार जाट महासभा ने रानीपुर विधायक से की मुलाकात
हरिद्वार
हरिद्वार जाट महासभा के पदाधिकारियों ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान से मुलाकात कर निःशुल्क स्कूल व धर्मशाला के लिए भूमि उपलब्ध कराने व समाज की अनेक समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने सभी समस्याओं के जल्द ही हल किए जाने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुँचाने का भरोसा दिलाया। जाट महासभा के संरक्षक संजीव चौधरी ने कहा कि कोई भी जाति या धर्म के लोग हों, सबसे ऊपर देश होता है और हरिद्वार जाट महासभा आज समाज के शोषित व वंचित के चाहे वह किसी भी जाति का हो के उत्थान के लिए आगे आई है। हरिद्वार मे एक ऐसी धर्मशाला खोली जाएगी, जिसमें एक विद्यालय भी खोला जाएगा। जिसमें किसी भी जाति धर्म के बच्चे निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। जिससे वह आगे चल कर देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सके, साथ ही हर समाज के गरीब लोग धर्मशाला निःशुल्क रुक सकेंगे, बहुत लोग ऐसे आते है जो गरीब होते हैं वो सड़क पर घाटों पर स्टेशन पर सो जाते हैं, उनको एक अच्छा स्थान दिया जाएगा। कहा कि भारत विभिन्न जाति धर्म का एक ऐसा संगम है जहां सभी प्रेम से मिलकर रहते है और हर जाति व धर्म से ऊपर देश को माना जाता है। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के अंतिम व्यक्ति से विकास की शुरूवात कर रहे हैं। किसान, व्यापारी, कर्मचारी, बेरोजगारों के विकास के लिए अनेक योजना चला रहे हैं और जाट समाज ने देश की आजादी के लिए अनेक बलिदान दिए हैं, आज एक बड़ी महान सोच के साथ धर्मशाला व स्कूल के निर्माण के लिए महासभा चल रही है, उसमे मै पूरी तरह साथ और और सभी मांगों को मैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखूँगा और महासभा की मुलाकात कराएँगे। भाजपा तो खुद गरीब व वंचित के साथ खड़ी है देश की आजादी के बाद पहली बार आज गरीब तक सरकार पहुँची है, चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो चाहे राशन देने की बात हो चाहे रोजगार देने की बात हो केंद्र व राज्य में भाजपा सभी गरीब व आम आदमी के साथ खड़ी है। मुलाकात करने वालों में महासभा कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, महामंत्री संजीव कुमार, राजीव सिंह, पंकज कुमार, विनोद सिंह, अंकित पंवार आदि मौजूद रहे।

