HARIDWARUTTARAKHAND

गिरवर नाथ ट्रस्ट ने निराश्रितों को गर्म वस्त्र बांटे

हरिद्वार

गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा हरकी पैड़ी के समीप सुभाष घाट पर सैकड़ों गरीब असहाय लोगों को भोजन एवं गर्म वस्त्र वितरण कर उनके लिए अलाव की व्यवस्था की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल ने कहा कि भीषण सर्दी के कारण सुबह शाम प्रत्येक दिन ट्रस्ट के ओर से चाय एवं भोजन वितरण किया जाता है। वस्त्र एवं कंबल वितरण भी ट्रस्ट की ओर से लगातार हरिद्वार में किया जा रहा है, ताकि गरीब एवं निर्धन लोगों को सर्दी में कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। कहा कि समाजसेवा ईश्वर भक्ति के बराबर है। सभी लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार किसी न किसी रूप में लोगों की मदद करनी चाहिए। ट्रस्ट का उद्देश्य गरीब परिवार के लोगो की मदद निःस्वार्थ भाव से करना है। कोरोना काल में भी लॉकडाउन के दौरान हजारों परिवारों को ट्रस्ट के माध्यम से खाद्य सामग्री वितरित की गई। गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट अपने सेवा प्रकल्प के माध्यम से लगातार समाज को सेवा का संदेश दे रहा है, और आगे भी यह सेवा प्रकल्प अनवरत रूप से जारी रहेंगे। ट्रस्ट की ओर से निरन्तर सेवा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा करने वाले व्यक्ति हमसे संपर्क कर सकते हैं व जरूरत वाले लोग भी ट्रस्ट से सम्पर्क कर हमसे मदद ले सकते हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य निर्धन एवं गरीब परिवारों की मदद करना गरीब कन्याओं का विवाह कराना सर्दी के मौसम में निराश्रित लोगों को गर्म वस्त्र वितरण कर एकता भाईचारे व जनकल्याण की भावना को जागृत करना है। मिलजुल कर ही किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। एक सशक्त समाज निर्माण के लिए हम सभी को आगे आकर अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करना चाहिए। इस दौरान राकेश दवान, अनुज जोशी, चंद्रशेखर जोशी, लक्मण ओझा, कपिल देव, रामप्रसाद शर्मा, अमन सैनी, अभयराम, शोभित कश्यप, रवि कुमार उपस्थित रहे।