UTTARAKHAND

फूड कंपनी कर्मचारियों के धरने के दो सौ दिन हुए पूरे

हरिद्वार। सिडकुल की एक फूड कंपनी में कर्मचारियों के धरने को दो सौ दिन पूरे हो गए। मुख्यद्वार पर यह धरना चल रहा है। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर हठधर्मिता का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारियों के बीच आकर एक बार वार्ता तक नहीं की। मजदूर संगठन अध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि प्रबंधन ने कर्मचारियों को जबरन निष्कासित कर दिया गया था। उनकी बहाली को लेकर धरना जारी है। इस दौरान राज किशोर, अवधेश कुमार, नीशु कुमार, महिपाल, गोविंद सिंह, बृजमोहन निष्कासित कर्मचारी आदि मौजूद रहे।