HARIDWARUTTARAKHAND

ऑनलाइन ठगों ने महिला को लगाया एक लाख का चूना

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से ठगों ने दो बार ऑनलाइन ठगी की। महिला से एक लाख रुपये ठग लिए गए। मुकदमा दर्ज कर ज्वालापुर पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया की ज्वालापुर निवासी रजनी चावला ने शिकायत देकर बताया कि बीती चौदह और पंद्रह अप्रैल की शाम को उनके खाते से यूपीआईडी के जरिए करीब एक लाख की रकम निकल गई। जबकि यूपीआईडी से दोनों ट्रांजेक्शन उन्होंने नहीं की। मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई गई। साइबर सेल की जांच के बाद ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।