हिजामं के पदाधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
हरिद्वार। हिंदू जागरण मंच के एक पदाधिकारी की ओर से कथित तौर पर एक वर्ग के धार्मिक स्थलों को खुर्दबुर्द करने के बयान पर बहादराबाद थाने में नामजद शिकायत दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि मंच पदाधिकारी ने समुदाय के धार्मिक स्थलों को खुर्दबुर्द करने का बयान देकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। तत्काल गिरफ्तारी मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की बात कही गई। इस दौरान बढेडी राजपूताना, भारापुर, मुस्तफाबाद, मरगुपुर, बुड़ाहेड़ी आदि गांव के लोग शामिल रहे। भारतीय किसान यूनियन (संग्राम) जिलाध्यक्ष राव बाबर ने कहा कि इस तरह के बयान से समाज में रोष है। इस दौरान इमरान, सलीम, मुकर्रम, बाबर, शौकीन, अरबाज खान, सलमान, शहवेज, जुबेर, गुलफाम, शौकीन, आकिब, सैफी, अरबाज खान, शौकीन, हसीन, जुबेर, मुनीर, सलमान, ओवैस, शाबान आदि मौजूद रहे।

