UTTARAKHAND

जिले के 27 मोटरमार्गों पर यातायात ठप

पौड़ी

रुक-रुक कर हो रही बारिश से जिले के 27 मोटरमार्गों पर यातायात बंद हो गया है। जिसमें 3 राज्यमार्ग भी शामिल है। रुक-रुक कर लगातार हो रही बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन होने के साथ ही कई मोटरमार्गों पर आवाजही बंद हो गई है। शुक्रवार को राज्यमार्ग भिक्यासैंण-चौखुटिया, मरचूला-सराईखेत, कर्णप्रयाग-नौटी के साथ ही पाबौ-चौरीखाल, पैठाणी-बडेथ, मटेला-कमलिया, बसोला-बगडियाल, पाबौ-दमदेवल आदि मार्गो पर यातायात बंद हो गया है।