कर्मचारियों का एक दिवसीय सम्मेलन का समापन
हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुमित सिंघल ने कहा कि संगठन किसी राजनैतिक दल का अंग नहीं है। संगठन का इतिहास गौरवशाली रहा है। शिवालिक नगर के सामुदायिक केंद्र में रविवार देर शाम संगठन के तीसरे सम्मेलन के समापन पर उन्होंने कामगारों को संबोधित किया। सरकार योजनाओं का लाभ कामगारों तक पहुंचाने, उनके हकों की लड़ाई लड़ने की बात कही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित पुरोहित ने कहा कि संघ के कार्यकर्तायों ने संकल्प लिया है कि संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के आदर्शों पर चलकर कामगारों के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कामगारों से अपील की की जिन इकाइयों से उनका घर परिवार चलता है। उनमें बेहद ईमानदारी से काम करें। इस दौरान राजेंद्र कापड़ी, राजीव बहुगुणा, पारस वशिष्ट, नरेंद्र आर्य, नरेंद्र सिंह मेहता, विपिन कुमार चौहान, अनुज सैनी आदि मौजूद रहे।

